रविवार, 5 जुलाई 2009

भाजपा सदस्यता अभियान २००९-२०१४ का शुभारम्भ

कल दिनांक ०६ जुलाई २००९ को स्थानीय पार्टी कार्यालय धरमजयगढ़ में डॉ श्यामा प्रसाद मुखजी के जन्म दिवस के अवसर पर ; मंडल भाजपा इकाई धरमजयगढ़ द्वारा; नये सदस्यता सत्र (२००९ -२०१४) के लिए सदस्यता अभियान का शुरुवात किया जा रहा है। इस हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं से दोपहर ०१ बजे उपस्थिति हेतु आग्रह किया गया है। जन्म दिवस के अवसर पर, स्थानीय सिविल अस्पताल में , फल वितरण का कार्यकर्म भी आयोजित किया गया है।

गुरुवार, 5 मार्च 2009

धरमजयगढ़ शहरी केन्द्र की बैठक सम्पन्न

धरमजयगढ पुर्वी पश्चिम शहरी केन्द्र की बैठक संपन्न
धरमजयगढ स्थानीय विधायक निवास धरमजयगए में धरमजयगढ पुर्वी/पष्चिम शहरी केन्द्र का बैठक सायं 04 बजे प्रारंभ हुई। बैठक में आगामी 17 मार्च को होनेवाले संसदीय सम्मेलन की तैयारी हेतू व्यापक विचार हुआ एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जबाबदारी बांटी गयी। बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद ढीमर, श्री बीरबल साय जी पुर्व मंडल अध्यक्ष, श्री षिवहरी षर्मा, श्री इंदु जेठवानी, श्री हरीचरण अग्रवाल, श्री गणेष बेहरा, श्री षिवहरी सार्थी, श्री हेमंत साव, श्री जगन्नाथ यादव, श्री मनोज पटेल, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक - १० मार्च २००९ को

मंडल भाजपा धरमजयगढ की बैठक - 10 मार्च 2009 को।
धरमजयगढ। धरमजयगढ मंडल भाजपा की बैठक आगामी 10 मार्च सायं 03 बजे स्थानीय विधायक निवास धरमजयगढ में रखी गयी है। यह बैठक मुख्यतः 17 मार्च 2009 को होने वाली संसदीय सम्मेलन की तैयारी की दृस्टि से बुलाई गई है।इस बैठक में मंडल कार्यसमिति के समस्त पदाधिकारी /सदस्य, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जोन केन्द्रों के जोनप्रभारी/सहप्रभारी ,जनपद/जिला/नगर पंचायतों के सभी भाजपा समर्थित निर्वाचित जन प्रतिनिधि,ग्राम केन्द्रों के संयोजक/सह संयोजक, मतदान केन्द्रों के समस्त पालक/संयोजको एवं भारतीय जनता पार्टी के आनुसांगिक संगठनों के समस्त पदाधिकारियों को इस बैठक में उपस्थित का आग्रह मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद ढीमर द्धारा किया गया है।

बुधवार, 4 मार्च 2009

संसदीय सम्मेलन धरमजयगढ़ में - १७ मार्च को

धरमजयगढ। धरमजयगढ मंडल के अंतर्गत यह सम्मेलन पहली बार हो रहा ह। रायगढ संसदीय क्षेत्र का विस्तार क्रमषः रायगढ जिला एवं जषपुर जिला क्षेत्रों तक है। इसके अंतर्गत 08 विधानसभा क्षेत्र आता है। लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से पार्टी ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में संसदीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत 17 मार्च 2009 को स्थानीय दषहरा मैदान धरमजयगढ में यह सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें दोनों जिलों से लगभगत 15000 हजार कार्यकर्ता जुटने का अनुमान है। यह सम्मेलन भब्य एवं एतहासिक हो, इस मंषा से संगठन स्तर पर, इस सम्मेलन की पुख्ता तैयारी हेतू मंडल संगठन कमर कसकर जुट गई है। सम्मेलन का समय प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक है।