गुरुवार, 5 मार्च 2009

मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक - १० मार्च २००९ को

मंडल भाजपा धरमजयगढ की बैठक - 10 मार्च 2009 को।
धरमजयगढ। धरमजयगढ मंडल भाजपा की बैठक आगामी 10 मार्च सायं 03 बजे स्थानीय विधायक निवास धरमजयगढ में रखी गयी है। यह बैठक मुख्यतः 17 मार्च 2009 को होने वाली संसदीय सम्मेलन की तैयारी की दृस्टि से बुलाई गई है।इस बैठक में मंडल कार्यसमिति के समस्त पदाधिकारी /सदस्य, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जोन केन्द्रों के जोनप्रभारी/सहप्रभारी ,जनपद/जिला/नगर पंचायतों के सभी भाजपा समर्थित निर्वाचित जन प्रतिनिधि,ग्राम केन्द्रों के संयोजक/सह संयोजक, मतदान केन्द्रों के समस्त पालक/संयोजको एवं भारतीय जनता पार्टी के आनुसांगिक संगठनों के समस्त पदाधिकारियों को इस बैठक में उपस्थित का आग्रह मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद ढीमर द्धारा किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें